प्रयागराज। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के खातों में वेतन भेजने के दौरान बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली है। सैकड़ों शिक्षकों के खाते में दो महीने का वेतन भेज दिया गया तो तमाम शिक्षकों के खाते में सैलरी ही नहीं पहुंची।

। ई-कुबेर एवं ट्रेजरी (आईएफएमएस) सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या के कारण विकासखंड जसरा के ज्यादातर शिक्षकों के खातों में दोगुना वेतन जमा कर दिया गया। वहीं, करछना के ज्यादातर शिक्षकों को वेतन नहीं पहुंचा।
