दिल्ली में अब रेखा राज
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
नई दिल्ली: रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बुधवार को विधायक दल की बैठक में प्रवेश वर्मा ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जिसे विजेंद्र गुप्ता ने समर्थन दिया। इसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुन लिया गया।
आज 12:35 बजे लेंगी शपथ
रेखा गुप्ता आज दोपहर 12:35 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। एलजी से मुलाकात के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया गया।
दिल्ली के विकास के लिए होंगी नई योजनाएँ
रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में कहा कि वे दिल्ली के विकास के लिए नई योजनाएँ लेकर आएँगी। महिलाओं की सुरक्षा, बिजली, पानी, और रोजगार जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
महिलाओं को साधने के लिए लिया गया फैसला
इस बार चुनाव में महिलाओं का समर्थन बढ़ाने के लिए बीजेपी ने एक महिला मुख्यमंत्री को चुना है। दिल्ली की जनता को अब उनसे कई उम्मीदें हैं।