अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के पत्रांक/13737-40/2024-25 दिनाक 01.02.2025 के द्वारा अपार आई०डी० जनरेशन हेतु दिनांक 02.02.2025 (रविवार) को जनपद के समस्त राजकीय एवं माध्यमिक विद्यालय खोले गये थे।
अतः उपर्युक्त संदर्भ में आपको निर्देशित किया जाता है कि ऐसे अध्यापक / कर्मचारी जो दिनांक 02.02.2025 को विद्यालय में उपस्थित हुए थे तथा अपार आई०डी० जनरेशन में कार्य / सहयोग किये थे। ऐसे अध्यापकों को नियमानुसार एक दिन का प्रतिकर अवकाश स्वीकृत किया जाय। परन्तु यह भी ध्यान रहे कि विद्यालय का कार्य प्रभावित न हो।
(पी०एन० सिंह) जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज।

