दरिंदगी: पत्नी के शव के टुकड़े करके कुकर में उबाले, फिर झील में फेंक दिए
हैदराबाद। पूर्व सैनिक द्वारा किए गए एक दिल दहला देने वाले अपराध ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
पुलिस के हाथ नहीं लगे सभी शव अंग
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुरुमूर्ति ने अपनी पत्नी के शव के टुकड़े कर कुकर में उबाल दिया और फिर उन्हें झील में फेंक दिया। हालांकि, इस मामले को पांच दिन हो गए हैं, फिर भी पुलिस को मृतका के सभी अंग नहीं मिले हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव के अंग खोजने के प्रयास जारी हैं और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने कहा, “हम महिला के लापता होने और मामले के अन्य पहलुओं के संबंध में सुराग हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।”
इलाके में दहशत, लोग छोड़ रहे घर
इस भयावह घटना के चलते जिल्लेलागुडा स्थित न्यू वेंकटेश्वर कॉलोनी में दहशत का माहौल है। कुछ निवासियों ने अपराध के डर से अपने फ्लैट खाली कर दिए हैं। पुलिस इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा रही है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, मृतका की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी गुरुमूर्ति, जो वर्तमान में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है, ने बयान में कहा कि उसकी पत्नी 16 जनवरी को झगड़े के बाद बिना बताए घर से चली गई थी और वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी मूल रूप से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का निवासी है और हाल ही में हैदराबाद में रह रहा था।
