ट्राई महंगे मोबाइल प्लान की जांच करेगा
दूरसंचार कंपनियों द्वारा पेश किए जा रहे वॉयस कॉल और
एसएमएस रिचार्ज प्लान की जांच शुरू करने का निर्णय लिया है।
ट्राई ने अपने बयान में कहा है कि कुछ सेवा प्रदाताओं ने नियमों का पालन किए
बिना ये प्लान पेश किए हैं, जो नियामकीय प्रक्रिया के खिलाफ है।
नियमों के अनुसार सूचना देना अनिवार्य
ट्राई के मुताबिक, दूरसंचार कंपनियों को किसी भी नए प्लान को
लागू करने से पहले सात कार्य दिवस पहले इसकी सूचना ट्राई को देनी होती है।
हालांकि, हाल ही में पेश किए गए कुछ वॉयस और एसएमएस वाउचर की जानकारी
समय पर नहीं दी गई, जिससे ट्राई ने इस मामले में जांच शुरू की है।
उपभोक्ताओं के लिए नई पहल
ट्राई ने उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के हिसाब से भुगतान का विकल्प देने की दिशा में
पहल की है। अब दूरसंचार कंपनियों को वॉयस और एसएमएस के लिए
अलग से वाउचर लाने को कहा गया है। इस पहल का उद्देश्य उन
उपभोक्ताओं को राहत देना है जिन्हें डाटा सेवाओं की आवश्यकता नहीं है।
इससे उपभोक्ताओं को केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही भुगतान करना होगा।
महंगे प्लान पर ट्राई का ध्यान
ट्राई का यह कदम ऐसे समय पर आया है, जब दूरसंचार कंपनियां
वॉयस और एसएमएस के लिए अलग-अलग
रिचार्ज प्लान पेश कर रही हैं। इन प्लानों की कीमतों को लेकर
उपभोक्ताओं की शिकायतें बढ़ रही हैं। ट्राई ने कहा है कि वह
मौजूदा नियामक प्रावधानों के अनुसार इन प्लानों की जांच करेगा,
ताकि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा सके।
