रेलवे ने निकाली 32438 पद की बड़ी भर्ती









RRB Group D भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और महत्वपूर्ण तिथियाँ

RRB Group D भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और महत्वपूर्ण तिथियाँ

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत विभिन्न स्तर-1 (Group D) पदों के लिए कुल 32,438 रिक्तियाँ उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 जनवरी 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2025
  • फॉर्म सुधार की अवधि: 25 फरवरी से 06 मार्च 2025
  • परीक्षा तिथि: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
  • प्रवेश पत्र उपलब्धता: परीक्षा से पूर्व

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500/-
  • एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / ईबीसी: ₹250/-
  • सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए: ₹250/-

शुल्क का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

आयु सीमा (01/01/2025 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 36 वर्ष
  • आयु में छूट रेलवे RRB Group D भर्ती नियमों के अनुसार दी जाएगी।

रिक्ति विवरण (कुल पद – 32,438)

पद नाम कुल पद
विभिन्न पद (लेवल 1 – Group D) 32,438

पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं / मैट्रिक (हाई स्कूल) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

शारीरिक पात्रता (Physical Eligibility)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • 35 किलोग्राम वजन उठाना और 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करना आवश्यक।
  • 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • सिर्फ एक ही प्रयास की अनुमति है।

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • 20 किलोग्राम वजन उठाना और 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करना आवश्यक।
  • 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • सिर्फ एक ही प्रयास की अनुमति है।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. RRB Group D 2024 अधिसूचना पर क्लिक करें।
  3. अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. शुल्क भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।

महत्वपूर्ण लिंक

रेलवे RRB Group D भर्ती 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top