सेना में अधिकारी बनने के लिए बीटेक की डिग्री






सेना में अधिकारी बनने के लिए बीटेक की डिग्री



सेना में अधिकारी बनने के लिए बीटेक की डिग्री

नई दिल्ली: सेना अफसरों को भविष्य के अनुसार तैयार करने के लिए एनडीए के कोर्स में बदलाव होने जा रहा है। 2026 से संशोधित कोर्स लागू हो जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग और तकनीकी अध्ययन पर फोकस होगा।

सेना में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए अफसरों के शिक्षण-प्रशिक्षण में बदलाव की जरूरत है। एनडीए में चार साल के अध्ययन के बाद बीए या बीएससी की डिग्री दी जाती है। अब विचार किया जा रहा है कि इसकी जगह बीटेक की डिग्री दी जाए।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, “कोशिश है कि 2026 से संशोधित कोर्स के अनुसार पढ़ाई शुरू की जाए।”

सूत्रों ने कहा कि दो विकल्पों पर विचार चल रहा है। एक, सिर्फ बीटेक और बीएससी की डिग्री दी जाएगी। दूसरा, बीटेक, बीएससी के अलावा सीमित संख्या में बीए की डिग्री दी जाए।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top