21 जनवरी तक हुआ अवकाश घोषित जिले में

जिलाधिकारी म्होदया मीरजापुर के आदेश के अनुपालनभेजनपद में तापमान के निरन्तर गिरावट एवं अत्यधिक ठण्ड के कारण उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय / मान्यता प्राप्त/अशासकीय सहायता प्राप्त नर्सरी से कक्षा-8 तक के समस्त बोर्ड (यू०पी०बोर्ड/सी०बी०एस०ई० / आई०सी०एस०ई०) के समस्त विद्यालयों में दिनांकः 21 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त अवधि मेंशैक्षिक कार्य स्थगित रहेगा। परन्तु समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मी विद्यालय प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक उपस्थित रहकर डी०बी०टी०, यू-डायस, अपार आई०डी० व अन्य राजकीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगें।

उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

(अनिल कुमार वर्मा) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मीरजापुर

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top