आठ जिलों के पुलिस कप्तान समेत 15 आईपीएस इधर से उधर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। इनमें सुल्तानपुर, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, कन्नौज, मिर्जापुर, भदोही और बस्ती के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं।
एसपी स्तर के तबादले
- एसपी अभिनंदन को मिर्जापुर से बस्ती का एसपी बनाया गया।
- सुल्तानपुर के एसपी सोमेन वर्मा को मिर्जापुर भेजा गया।
- अमरोहा के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को सुल्तानपुर भेजा गया।
- लखनऊ पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी का एसपी बनाया गया।
- लखीमपुर के एसपी गणेश साहा को मैनपुरी का एसपी बनाया गया।
- मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार को कन्नौज का एसपी नियुक्त किया गया।
- भदोही की एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को कानपुर में एसपी इंटेलिजेंस बनाया गया।
अन्य तबादले और जिम्मेदारियां
- डीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को सीबीसीआईडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
- आईजी मुख्यालय नचिकेता झा को आईजी स्थापना बनाया गया।
- आईजी शलभ माथुर को आईजी कार्मिक के पद पर स्थानांतरित किया गया।
- बस्ती के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया।
- कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद को अमरोहा में तैनात किया गया।
- सहारनपुर के एएसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को भदोही का एसपी बनाया गया।
- मुजफ्फरनगर के एएसपी व्योम बिंदल को सहारनपुर में प्रभारी एसपी सिटी नियुक्त किया गया।
तबादलों पर चर्चा
मिर्जापुर के एसपी अभिनंदन के तबादले को प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के आरोपों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि अभिनंदन ने अनुप्रिया पटेल को हराने का प्रयास किया।