2025 की सर्वश्रेष्ठ आहार सूची: मेडिटेरेनियन डाइट शीर्ष पर
वाशिंगटन डीसी, एजेंसी। यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट ने 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ आहारों की सूची जारी की है, जिसमें भूमध्यसागरीय आहार (मेडिटेरेनियन डाइट) ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
मेडिटेरेनियन डाइट: सर्वश्रेष्ठ आहार
भूमध्यसागरीय आहार में साबुत अनाज, बीन्स, नट्स, और अन्य प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं।
यह आहार ग्रीस, इटली, स्पेन, और तुर्किये जैसे क्षेत्रों में लोकप्रिय है।
इस आहार को 4.8 रेटिंग के साथ शीर्ष पर रखा गया है।
यह हृदय रोग और टाइप-2 मधुमेह को कम करने में सहायक है।
अन्य शीर्ष आहार
- डैश डाइट (4.6 रेटिंग):
यह उच्च रक्तचाप को रोकने में सहायक है। इसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और
कम वसा वाले खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं। चीनी और वसा वाले खाद्य पदार्थों को सीमित करने की सलाह दी जाती है। - फ्लेक्सिटेरियन डाइट (4.5 रेटिंग):
इसे अर्ध-शाकाहारी आहार भी कहा जाता है। इसमें मांस को पूरी तरह छोड़ने के बजाय सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। - माइंड डाइट (4.4 रेटिंग):
यह मेडिटेरेनियन और डैश डाइट का मिश्रण है।
यह अल्जाइमर का खतरा 53% तक कम कर सकती है। इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां,
मेवे, और साबुत अनाज खाने की सलाह दी जाती है।
21 श्रेणियों में 38 आहारों का मूल्यांकन
यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट हर साल डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञों के पैनल के माध्यम से विभिन्न आहारों का
मूल्यांकन करती है। इस साल 21 श्रेणियों में 38 आहारों का मूल्यांकन किया गया।
इस बार रैंकिंग के बजाय रेटिंग के आधार पर सर्वश्रेष्ठ आहारों को चुना गया।
