प्रथम चरण का निपुण आकलन माह दिसम्बर 2024 में 16.12.2024 से 28. 12.2024 के मध्य होगा उक्त के दृष्टिगत दिशा निर्देश निम्नवत् है-
. दिनांक 16 से 28 दिसम्बर 2024 के मध्य छात्र-छात्राओं की शत्प्रतिशत् उपस्थिति सुनिश्चित कराये। 1
2. दिनांक 16 से 28 दिसम्बर 2024 के मध्य निपुण आकलन में चयनित किसी भी प्रकार का अवकाश 3 (विशेष चिकित्सा परिस्थिति को छोडकर) देय नही होगा।
. जो शिक्षक सी०सी०एल० पर है वो आकलन तिथि में उपस्थित होकर आकलन कार्य पूर्ण करायेगे।
4. जिन शिक्षको/शिक्षामित्रों की ड्यूटी बी०एल०ओ० में लगी है वो आकलन कार्य सम्पन्न करा कर बी०एल०ओ० ड्यूटी हेतु जायेगे।
5. समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी आकलन हेतु चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक / इं०अ० के साथ बैठक कर आकलन सम्बन्धी समस्त गतिविधियों का साझा करे।
6. समस्त एस०आर०जी० अपने आंवाटित विकासखण्ड / नगरक्षेत्र में आकलन सकुशल सम्पन्न कराने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करे।
7. समस्त ए०आर०पी० आकलन हेतु चयनित विद्यालयों का भ्रमण कर आकलन सम्बन्धी सभी जानकारी शिक्षको के मध्य साझा कर उनका मार्गदर्शन करेगें।
8. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा रोस्टर उपलब्ध कराने के पश्चात् साझा किया जायेगा।
9. निपुण आकलन कक्षा-1व 2 के छात्र-छात्राओं का होगा।
10. प्रत्येक कक्षा से 12-12 बच्चों का आकलन होगा यदि किसी कक्षा में 12 से कम बच्चे है उस स्थिति में सभी बच्चों का आकलन होगा।
