जिगना (मिर्जापुर), हिन्दुस्तान
संवाद। विंध्याचल के नीबी
गहरवार में बंगला घाट पर शनिवार की सुबह पिता के सामने ही गंगा में स्नान कर रहे पुत्र-पुत्री डूब गए। पिता घाट की सीढ़ियों पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और छह सदस्यीय एसडीआरएफ की टीम को लगाकर तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका। रैपुरी गांव निवासी विजय शंकर कन्नौजिया अपने 13 वर्षीय बेटे नीरज तथा 14 वर्षीया बेटी नंदिनी को साथ लेकर गंगा स्नान करने के लिए नीबी गहरवार गांव के बंगला घाट पर गए थे। विजय ने बताया कि वह मोबाइल देखने लगे, तभी नीरज और नंदिनी नहाने चले गए। घाट के किनारे ही लगभग 40 फीट गहरा पानी होने की उन्हें जानकारी नहीं थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया
■ विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के नीबी गहरवार में शनिवार सुबह घटना
कि भाई पानी में डूबने लगा तो बहन ने उसका हाथ पकड़ लिया। अचानक दोनों गहरे पानी में लापता हो गए। मोबाइल से निगाह हटते ही विजय को बच्चे दिखाई नहीं पड़े तो वह चीखने पुकारने लगे। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू की, लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका। घटनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार सदर एसपी सिंह ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर छह सदस्यीय एसडीआरएफ टीम को खोजबीन में लगाया। दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाने के बाद शाम पांच बजे टीम खाली हाथ बाहर निकल गई।
