बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (DBT) प्रक्रिया का आरम्भ वर्ष 2021-22 से किया गया।
वर्ष 2021-22 में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को दो जोड़ी यूनीफॉर्म हेतु रू० 600/- स्वेटर हेतु रू0 200/- जूता मोजा हेतु रू0 125/- एवं स्कूल बैग हेतु रू० 175/- की दर से कुल रू0 1100/- प्रति विद्यार्थी दिये गये।
वर्ष 2022-23 से परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी हेतु रू0 100/- की अतिरिक्त धनराशि को जोड़ते हुए प्रति विद्यार्थी रू0 1200/- की धनराशि दी जा रही है।
सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी दो जोड़ी यूनीफॉर्म हेतु रू० 600/- एवं स्कूल बैग हेतु रू0 175/- कुल रू0 775/ की धनराशि दी जा रही है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं को दो जोड़ी यूनीफॉर्म हेतु प्रति बालिका रू0 600/- की धनराशि दी जा रही है।
समाज कल्याण द्वारा संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी स्कूल बैग हेतु रू0 175/- की धनराशि दी जा रही है।
