दिल्ली ब्लास्ट : अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ईडी का शिकंजा: चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दिकी गिरफ्तार, 48 लाख कैश बरामद


अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ईडी का शिकंजा: चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दिकी गिरफ्तार, 48 लाख कैश बरामद

नई दिल्ली/फरीदाबाद/देवबंद।
दिल्ली आतंकी हमले की जांच के मद्देनज़र फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर केंद्रीय एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है।
मंगलवार सुबह ईडी (Enforcement Directorate) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दिकी को गिरफ्तार कर लिया।

🔹 19 ठिकानों पर छापेमारी

सुबह 5 बजे ईडी की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में यूनिवर्सिटी से जुड़े 19 स्थानों पर छापे मारे।
इस दौरान यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी, परिवार के सदस्यों और अन्य सहयोगियों के ठिकानों से—

  • 48 लाख रुपये नकद
  • वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई अहम दस्तावेज
  • संदिग्ध कागजात

जप्त किए गए हैं।

एजेंसी जवाद सिद्दिकी को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश कर चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नौ शेल कंपनियों की जांच

ईडी की जांच का दायरा और बढ़ गया है।
सूत्रों के अनुसार—

  • यूनिवर्सिटी से जुड़ी 9 शेल कंपनियां एक ही पते पर पंजीकृत हैं।
  • इन कंपनियों के लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है।
  • हर छोटे से छोटे ट्रांजैक्शन का विश्लेषण किया जा रहा है कि पैसा कहां से आया और कहां गया

देवबंद से अल-फलाह का MBBS छात्र हिरासत में

सहारनपुर/देवबंद।
दिल्ली धमाके की जांच कर रही टीम ने देवबंद के एक मोहल्ले से अल फलाह यूनिवर्सिटी के MBBS तृतीय वर्ष के छात्र को हिरासत में लिया है।

➡ उसका मोबाइल नंबर आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर की कॉल डिटेल्स में मिला था।
➡ दोनों के बीच बातचीत के इनपुट भी एजेंसियों के हाथ लगे हैं।

इन्हीं आधारों पर स्पेशल ब्रांच ने कार्रवाई की।


आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर का वीडियो मिला

दिल्ली पुलिस को आरोपी डॉ. उमर उन नबी के मोबाइल से एक वीडियो मिला है।
वीडियो में उमर ने हमले को “शहादत अभियान” बताया है।
वीडियो को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।


कुल 15 गिरफ्तारियाँ अब तक

दिल्ली धमाके और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में अब तक—

🔸 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

जिनमें कई डॉक्टर भी शामिल हैं।


शाहीन-परवेज की संपत्तियों की जांच

लखनऊ।
एनआईए (NIA) ने आरोपी डॉ. शाहीन और उसके भाई परवेज की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।

  • दोनों के बैंक खातों की डिटेल
  • परवेज के घर के रजिस्ट्री दस्तावेज
  • नामिनी की जानकारी

एकत्र की गई है।
इन लेनदेन के आधार पर और लोगों से पूछताछ की जाएगी।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top