उत्तर प्रदेश में 50 हजार से अधिक होमगार्ड पदों पर नई भर्ती जल्द शुरू 🚨
प्रदेश में लंबे समय से रिक्त पड़े होमगार्ड पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
- प्रदेश में कुल स्वीकृत पद: 1,18,348
- वर्तमान में सक्रिय होमगार्ड: 71,155
- रिक्त पद: लगभग 47,193
उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार, करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की संभावना है। पहले चरण में कितने पदों पर भर्ती होगी, इसका निर्धारण शीघ्र होगा।
भर्ती प्रक्रिया में क्या होगा नया?
- नया भर्ती बोर्ड: पुलिस भर्ती एवं प्रशिक्षण बोर्ड के सहयोग से गठित किया जाएगा।
- समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया।
- लिखित परीक्षा अनिवार्य होगी।
- पंजीकरण की अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष।
- पात्रता मानकों में समयानुकूल सुधार।
विशेष प्राथमिकता किन्हें?
- आपदा प्रबंधन का अनुभव या प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को वरीयता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री का विजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:
“रिक्तियों की पूर्ति से उत्तर प्रदेश का होमगार्ड संगठन और अधिक प्रशिक्षित, सक्षम और जनसेवा के प्रति समर्पित होगा। नई नामांकन व्यवस्था से बल को पेशेवर स्वरूप मिलेगा।”
सरकारी कलम की राय
यह भर्ती न केवल रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन क्षमता को भी सशक्त बनाएगी।
