दैनिक जागरण के झांसी संस्करण पर शुरू हुआ विरोध, ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन (AINPSEF) की ओर माफी मांगने का किया गया ऐलान ….


✍️ शिक्षकों के मान-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं!

🔴 **“दैनिक जागरण – झाँसी” द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2025 को प्रकाशित अपमानजनक लेख “काश! सबको मिल जाए ऐसी नौकरी” में शिक्षक वर्ग को लेकर की गई भ्रामक और तुच्छ टिप्पणी की हम घोर निंदा करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

👨‍🏫 देश का शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव है। सीमित संसाधनों में कार्य करते हुए, वह एक-एक बच्चे के भविष्य को संवारने का काम करता है। ऐसे में यह गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता केवल शिक्षकों के मनोबल को गिराने का षड्यंत्र है।

🛑 हम ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन (AINPSEF) की ओर से:

  • सार्वजनिक माफी की मांग करते हैं।
  • जिम्मेदार रिपोर्टर पर कार्रवाई की मांग करते हैं।
  • भविष्य में ऐसी अमर्यादित पत्रकारिता से परहेज की माँग करते हैं।

⚠️ यदि इन मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं की गई, तो हम कानूनी और जन आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।

✒️ अंकुर त्रिपाठी ‘विमुक्त’
राष्ट्रीय प्रवक्ता / प्रदेश अध्यक्ष – उत्तर प्रदेश
ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन (AINPSEF)
📞 9455250058


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top