🏛 जब 20 छात्रों वाले स्कूल बंद हो सकते हैं…
तो 32 विधायकों वाले राज्य क्यों नहीं?
📌 सरकारी तर्क:
“जहाँ छात्र कम हैं, वहाँ स्कूल चलाना घाटे का सौदा है। इसलिए स्कूलों का मर्जर ज़रूरी है।”
🤨 अब हमारा सुझाव:
“जहाँ विधायक कम हैं, वहाँ पूरा राज्य चलाना भी तो खर्चीला होगा! क्यों न इन राज्यों को भी merge कर दिया जाए?”
🤯 कल्पना कीजिए…
- गोवा (40 विधायक) को महाराष्ट्र में मिला दो
- मिजोरम (40 विधायक) को असम से जोड़ दो
- सिक्किम (32 विधायक) को पश्चिम बंगाल में समायोजित कर दो
और सबसे ज़रूरी बात…
हर राज्य का मुख्यमंत्री?
सरप्लस हो चुके CM को केंद्र में भेज दो — कुछ को मंत्रालय संभालने दो, कुछ को सलाहकार बना दो!
📉 फायदे?
- 💰 भारी राजस्व की बचत
- 🏢 मुख्यमंत्रियों का केद्रीकरण
- 🤝 राज्यों में प्रशासनिक एकरूपता
- 📊 सरकार का तर्क खुद सरकार पर लागू हो सकेगा!
🧠 कटाक्ष का सार:
अगर 20 बच्चों के लिए स्कूल चलाना फिजूलखर्ची है,
तो 30-40 विधायकों के लिए पूरा राज्य चलाना भी तो “अव्यवहारिक” है!
📢 सरकारी कलम की सिफारिश:
“नीति में समानता होनी चाहिए।
बच्चों के लिए स्कूल बंद करने से पहले नेताओं के लिए ‘राज्य’ बंद करके दिखाइए।”
✍️ लेखक: सरकारी कलम (www.sarkarikalam.com)
🔖 #SchoolMerger #GovernanceSatire #CM_Surplus #राजनीतिक_मर्जर #सरकारी_कटाक्ष
