उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के सम्बन्ध,विद्यालयों में दिनांक 30.06.2025 तक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नहीं रहेगी।


उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज
📄 आदेश पत्र

पत्रांक: बे०शि०प० / 5681-5879/2025-26
दिनांक: 13 जून 2025

विषय: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के सम्बन्ध में।


महोदय,
संदर्भ: परिषद का पत्रांक बे०शि०प०/15520-693/2024-25 दिनांक 26.12.2024, जिसके माध्यम से दिनांक 20.05.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही अत्यधिक गर्मी एवं हीट-वेव की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि:

विद्यालयों में दिनांक 30.06.2025 तक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नहीं रहेगी।
दिनांक 01.07.2025 से नियमित रूप से पठन-पाठन शुरू होगा।
▶ दिनांक 16.06.2025 से विद्यालय निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।
▶ शिक्षक / शिक्षामित्र / अनुदेशक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्य संपन्न करेंगे।
मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी।

कृपया आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

भवदीय,
✍️
(सुरेन्द्र कुमार तिवारी)
सचिव
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज


प्रतिलिपि प्रेषित:

सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निम्नलिखित को प्रेषित:

  1. निजी सचिव, अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, उ०प्र० शासन, लखनऊ।
  2. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ०प्र०, लखनऊ।
  3. शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ०प्र०, लखनऊ।
  4. मण्डलायुक्त, समस्त मण्डल, उ०प्र०।
  5. जिलाधिकारी, समस्त जनपद, उ०प्र०।
  6. मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), समस्त मण्डल, उ०प्र०।

दिनांक: 13.06.2025
✍️
(सुरेन्द्र कुमार तिवारी)
सचिव
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top