मात्र 30 रुपये का इंजेक्शन ठीक कर देगा एड़ी और घुटनों का दर्द
रिपोर्ट: सचिन त्रिपाठी | स्थान: लखनऊ
मरीजों को मिली असाधारण राहत
अध्ययन के अनुसार, इंजेक्शन लगाने के बाद बड़ी संख्या में मरीजों को दर्द में राहत मिली। खासकर उन मरीजों को, जिन्हें अकसर एड़ी या घुटनों में सूजन और जकड़न की समस्या रहती थी। रिसर्च में डेक्सामेथासोन मॉनिट सलाईल का प्रयोग किया गया जो बहुत ही किफायती है।
महिलाओं को हुआ सबसे अधिक लाभ
रिसर्च में पाया गया कि 40.9% महिलाएं जो 40 से 60 वर्ष की उम्र की थीं, उन्हें इस इंजेक्शन से विशेष लाभ मिला। पुरुषों में यह आंकड़ा 18.2% रहा। इस बात से यह सिद्ध होता है कि महिलाएं इस समस्या से अधिक ग्रसित होती हैं और यह उपचार उनके लिए अधिक कारगर है।
सस्ती तकनीक, व्यापक असर
इस तकनीक को खासकर डीप इंसर्टियन पॉइंट्स यानी शरीर के उस हिस्से पर लगाया जाता है जहां दर्द सबसे ज्यादा होता है। वहां ड्रग का असर सीधे टिश्यूज़ पर होता है। यह विशेषकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो महंगे इलाज नहीं करवा सकते।
एड़ी और टखनों के दर्द की गंभीरता
शोध में यह भी बताया गया कि 11 से 15% आबादी को एड़ी और टखनों के दर्द की समस्या होती है। यह समस्या बढ़ती उम्र के साथ अधिक गंभीर हो जाती है।