स्थानांतरण प्रक्रिया में शिथिलता पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जताई सख्ती, दिए स्पष्ट निर्देश🚨📜


प्रयागराज: स्थानांतरण प्रक्रिया में शिथिलता पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जताई सख्ती, दिए स्पष्ट निर्देश📜🚨

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अंतर्जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया में हो रही धीमी प्रगति को लेकर सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यों में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है।

📜जारी पत्र में परिषद ने दिनांक 03.05.2025 के दो पत्रों का हवाला देते हुए बताया कि 13 मई 2025 तक ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। लेकिन अब तक की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में 31,015 के सापेक्ष केवल 1,913 सत्यापन हुए हैं, वहीं अंतर्जनपदीय में 39,859 के मुकाबले मात्र 2,009 सत्यापन पूर्ण किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

📜 जिलास्तरीय अधिकारी को दिए ये निर्देश

सचिव ने स्पष्ट कहा कि यह स्थिति दर्शाती है कि जिलास्तरीय अधिकारी कार्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं। परिषद द्वारा पूर्व में अनुरोध के बाद समयावधि भी कई बार बढ़ाई गई है, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी।

उन्होंने यह भी दोहराया कि शासनादेशों के अनुसार ग्रीष्मावकाश में स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने की जिम्मेदारी भी निर्धारित है, इसलिए अब किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

सचेत किया गया:🚫
सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी रजिस्ट्रेशन पत्रों का सत्यापन कराकर प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जा सकती है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top