फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करने वाला शिक्षक बर्खास्त, 10 साल से कर रहा था सेवा


फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करने वाला शिक्षक बर्खास्त, 10 साल से कर रहा था सेवा

हरदोई | संवाददाता

जूनियर हाईस्कूल कुंवरपुर वसीठ में सहायक अध्यापक पद पर तैनात राजकुमार सिंह को फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही, वेतन व अन्य भत्तों की वसूली के भी निर्देश बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जारी किए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के छिछमाल निवासी राजकुमार सिंह की नियुक्ति 21 सितंबर 2015 को हुई थी और उन्होंने एक अक्टूबर 2015 से कार्यभार ग्रहण किया था। उन्हें हरदोई के पिहानी क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल कुंवरपुर वसीठ में तैनात किया गया था।

शहर के सुभाषनगर निवासी देवेंद्र सिंह ने राजकुमार की बीएड डिग्री को फर्जी बताते हुए लोकायुक्त से शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर 2024 को एडीएम ने बीएसए को विश्वविद्यालय से डिग्री का सत्यापन कराने को कहा।

जांच में पता चला कि डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के सहायक कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि राजकुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत रोल नंबर पर विश्वविद्यालय में कोई रिकार्ड मौजूद नहीं है।

बीएसए ने बताया कि राजकुमार को एक मई 2025 को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन प्रमाणिक दस्तावेज न देने पर उनके खिलाफ यह कठोर कार्रवाई की गई है।


क्या

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top