जनगणना वर्ष 2027 के,अध्यापक/अध्यापिका ग्रीष्मावकाश अवधि में,बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडेगे।BSA

वर्तमान में गतिमान जनगणना वर्ष 2027 के प्रथम चरण यथा-मकान सूचीकरण एवं राष्ट्रीय जनसंख्या की गणना सम्बन्धी कार्य को समयान्तर्गत पूर्ण किये जाने हेतु वृद्ध स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत अधिकारियों/शिक्षक-शिक्षिकाओं/ शिक्षा मित्रों/अनुदेशकों आदि की ड्यूटी लगायी गयी है साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यों के लक्ष्यों की प्राप्ति भी की जानी है। उपरोक्त कार्यों की महत्वता एवं लक्ष्यों की प्राप्ति किये जाने के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जनपद मथुरा में कार्यरत समस्त अधिकारियों/ शिक्षक-शिक्षिकाओं / शिक्षा मित्रों/अनुदेशकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडेगे। उक्त आदेश ग्रीष्मावकाश अवधि दिनांक 20 मई 2026 से 15 जून 2026 पर भी प्रभावी रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top