
समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी /नगर शिक्षा अधिकारी,
जौनपुर।
विषयः बेसिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित कक्षा 01 से 08 तक समस्त विद्यालयों में शिक्षण कार्य के सम्बन्ध में।
उपर्युक्त विषयक बेसिक शिक्षा परिषद, उ०प्र०, प्रयागराज के कार्यालय पत्रांकः बे०शि०प०/ 19684-89/2025-26 दिनांक 31.12.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करें, जिसके द्वारा अवकाश तालिका निर्गत करते हुए निर्देशित किया गया है कि 01 अप्रैल, 2026 से 30 सितम्बर, 2026 तक प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक संचालित होगी, जिसमें प्रार्थना सभा/ योगाभ्यास प्रातः 08 बजे 08:15 बजे तक एवं मध्यावकाश अपरान्ह 10:30 बजे से अपरान्ह 11:00 बजे तक होगा।
तत्क्रम में आप सभी को ‘निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
संलग्नकः उक्तवत् ।
डॉ० (गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर।
