29,334 सहायक अध्यापक भर्ती से जुड़ेशेष 1700 से अधिक रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29,334 सहायक अध्यापक भर्ती से जुड़े रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। इस भर्ती में शेष 1700 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से 15 से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

📌 किन अभ्यर्थियों को करना होगा आवेदन

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि वे 2,593 अभ्यर्थी, जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 से पूर्व हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक सूचनाएं भरकर ऑनलाइन आवेदन करें।

⚖️ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रक्रिया तेज

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2025 को आदेश दिया था कि इस भर्ती में चयनित न्यूनतम कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उन सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए, जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 से पहले याचिकाएं दाखिल की थीं

इस क्रम में 30 अक्टूबर को 2048 याचिकाकर्ताओं की सूची जारी की गई थी। साथ ही, उन अभ्यर्थियों से साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन प्रत्यावेदन मांगे गए थे, जिन्होंने याचिका तो दाखिल की थी, लेकिन उनका नाम सूची में शामिल नहीं था।

प्राप्त प्रत्यावेदनों के आधार पर 545 और अभ्यर्थियों के नाम सूची में जोड़े गए।

📝 आवेदन के बाद होगी मेरिट और जिला आवंटन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य स्तरीय गुणांक (मेरिट) जारी किया जाएगा। इसके बाद जिलों में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों को जिला आवंटन किया जाएगा और नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

📅 कार्यभार और अभिलेख सत्यापन की समयसीमा

चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर तक विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कराना होगा। वहीं, सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 31 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा।

🖊️ सरकारी कलम शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़ी हर महत्वपूर्ण भर्ती और अदालती आदेश की जानकारी आप तक सबसे पहले और सरल भाषा में पहुंचाता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top