रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने पहली कक्षा के छात्र को बैट से पीटा, सिर फटा – परिजनों ने स्कूल का घेराव किया
बछरावां (रायबरेली)।
ब्लॉक क्षेत्र के राघवपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई। विद्यालय में तैनात एक शिक्षक ने कक्षा एक के छात्र ऋतिक (पुत्र रामबरन) को किसी बात पर नाराज होकर बैट से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र का सिर फट गया और उसे तुरंत उपचार के लिए ले जाना पड़ा।
परिजनों व ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा, घेराव
घटना की जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन व कई ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। अचानक हुए इस बवाल से अन्य शिक्षक डर गए और विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
गांव के कुछ सम्मानित लोगों ने बीच-बचाव कर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया।
ग्रामीणों का आरोप: बच्चों से मारपीट और भेदभाव
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों के साथ लगातार मारपीट की जाती है और भेदभाव भी होता है।
घायल छात्र ऋतिक का परिवार दलित समुदाय से है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
112 पुलिस मौके पर पहुँची
परिजनों ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाया। छात्र के पिता ने थुलेंडी पुलिस चौकी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
म
