✅ CTET स्पेशल गाइड — BTC/DElEd, SBTC, B.Ed और B.P.Ed वालों के लिए


CTET स्पेशल गाइड — BTC/DElEd, SBTC, B.Ed और B.P.Ed वालों के लिए

1. BTC / DElEd / B.El.Ed वाले

👉 प्राथमिक (Paper 1) + जूनियर (Paper 2) — दोनों में आवेदन कर सकते हैं।
इनके लिए कोई भ्रम नहीं है।


2. B.Ed और B.P.Ed वाले (सेवारत शिक्षक)

NCTE की ट्विटर पोस्ट के बाद कई शिक्षक परेशान हैं, इसलिए नीचे साफ-साफ बताया गया है—


🔵 (A) यदि आप JUNIOR स्कूल (कक्षा 6–8) में सहायक शिक्षक या हेड हैं

👉 सिर्फ जूनियर CTET (Paper 2) के लिए आवेदन करें।
❌ प्राथमिक (Paper 1) के लिए आवेदन न करें — बाद में समस्या आ सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

🔵 (B) यदि आप PRIMARY स्कूल (कक्षा 1–5) में सहायक या हेड हैं

👉 आपके पास कोई और विकल्प नहीं है, इसलिए
प्राथमिक (Paper 1)
जूनियर (Paper 2)
दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं (थोड़ा जोखिम लेकर)।


3. SBTC (Special BTC) वाले — बहुत महत्वपूर्ण!

SBTC DElEd के समकक्ष माना गया है।
👉 इसलिए SBTC वाले CTET Primary में आवेदन कर सकते हैं

आवेदन कैसे भरना है?

Qualification में:
Intermediate + DElEd वाला ऑप्शन चुनें
→ उसके बाद Degree in Education में SBTC चुनें

University/Board:
→ अगर SBTC आपकी सूची में नहीं है तो OTHERS चुनें।


4. Marks कैसे भरें? (SBTC वाले ध्यान दें)

  • SBTC सर्टिफिकेट पर पूर्णांक और प्राप्तांक नहीं लिखा होता
  • इसलिए:
    पूर्णांक: किसी भी जनपद की SBTC मार्कशीट PDF में जो पूर्णांक है, वही भरें
    प्राप्तांक: पूर्णांक का 60% भर दें
    (SBTC में सभी को प्रथम श्रेणी यानी 60% से ऊपर माना जाता है)

👉 यह पूरी तरह सुरक्षित है और कई शिक्षकों ने इसी आधार पर आवेदन किया है।


5. Language Selection

Language 1: Hindi
Language 2: English या Sanskrit (दोनों में से कोई भी चुनें)


अत्यंत महत्वपूर्ण नोट

B.Ed वाले CTET Primary (Paper 1) में आवेदन नहीं कर सकते
लेकिन SBTC (जो D.El.Ed के बराबर है) वाले आवेदन कर सकते हैं।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top