बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री से bsa की बर्खास्तगी की सिफारिश

अजय कुमार शुक्ल सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष राज्य विधिज्ञ परिषद् उत्तर प्रदेश

निवास: नौरंगाबाद, लखीमपुर खीरी

मो० 9415461324, 9936001324 9839474924, 7905457321 ईमेल: ajaishukla9415@gmail.com

पत्रांक …

दिनांक :…

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सेवा में,

26.09.2025

माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश लखनऊ

विषयः-

अपनी महिला मित्र अध्यापक की फर्जी उपस्थिति लगाने से इनकार करने पर प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेन्द्र कुमार वर्मा का उत्पीड़न करने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर अखिलेश प्रताप सिंह के विरूद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने तथा पद से बर्खास्त करते हुए अपने कर्तव्य निर्वाहन के लिए उत्पीड़न झेलने वाले प्रधानाध्यपक को सम्मानित करने के सम्बन्ध में-

महोदय,

संचार माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि सीतापुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा अपनी महिला मित्र अध्यापक अवंतिका गुप्ता की फर्जी उपस्थिति दर्ज करने से इनकार करने पर प्राइमरी विद्यालय नदवा विकास खण्ड महमूदाबाद के प्रधानाध्यापक श्री ब्रजेन्द्र कुमार वर्मा का उत्पीड़न किया गया है तथा उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज कराई गई है। जबकि सोशल मीडिया पर बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्रधानाध्यापक की मोबाइल वार्ता वायरल हो रही है जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अपनी महिला मित्र शिक्षिका की फर्जी उपस्थिति दर्ज करने से इनकार करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक को उत्पीड़न की धमकी दी जा रही है इन परिस्थितियों में यह प्रथम दृष्टया स्पष्ट है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा अपने पद का घोर दुरुपयोग करते हुए निजी स्वार्थों की पूर्ति हेतु प्रधानाध्यपक पर अपनी महिला मित्र शिक्षिका की फर्जी उपस्थिति दर्ज करने से इनकार करने पर प्रधानाध्यपक का उत्पीड़न किया गया तथा उनके विरूद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया।

अतः निवेदन है कि उक्त पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच कराते हुए अपने कर्तव्य निर्वाहन के लिए उत्पीड़न झेलने वाले प्रधानाध्यापक प्राइमरी विद्यालय नदवा विकास खण्ड महमूदाबाद जनपद सीतापुर श्री ब्रजेन्द्र कुमार वर्मा के विरूद्ध की गई अवैध कार्यवाही व उनके विरूद्ध दर्ज कराया गया फर्जी मुकदमा निरस्त करते हुए कर्तव्य निर्वाहन के लिए उन्हें पुरस्कृत करते हुए उनकी आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति किए जाने तथा अपने पद का घोर दुरुपयोग करने वाले तथा फर्जी कार्यवाही के लिए विवश करने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर श्री अखिलेश प्रताप सिंह के विरूद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार करते हुए तथा उनको अपने पद से बर्खास्त किए जाने का निर्देश देने की कृपा करें।

अजय कुमार शुक्ला सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top