एक अर्जित के नाम पर छः अर्जित नौकरी कर रहे — स्वास्थ्य विभाग की नियुक्तियों में बड़ा फर्जीवाड़ा! 🚨

ताज़ा खुलासा

एक अर्जित के नाम पर छः अर्जित नौकरी कर रहे — स्वास्थ्य विभाग की नियुक्तियों में बड़ा फर्जीवाड़ा! 🚨

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग की नियुक्तियों में बड़ा घोटाला सामने आया है। एक ही नाम “अर्पित सिंह” के आधार पर अलग-अलग जिलों में छः अलग-अलग व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सभी का नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि एक जैसी है। यह खुलासा विभाग के मानव संपदा पोर्टल से हुआ है। 😲

विभागीय सूत्रों के अनुसार, सभी नियुक्तियाँ वर्ष 2016 में हुई थीं। एक ही नाम पर छः नियुक्तियाँ होना गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है। विभाग अब इस मामले की जांच कराने की तैयारी में है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए मई 2016 में स्वास्थ्य विभाग में एक्सरे टेक्नीशियन के 403 पदों पर भर्ती हुई थी। इसके बाद विभाग ने अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में नियुक्ति सूची जारी की। चौंकाने वाली बात यह रही कि सूची में एक ही नाम “अर्पित सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह, जन्म 12 जून 1989” बार-बार दर्ज मिला। 👀

जांच में पता चला कि ये नियुक्त व्यक्ति शामली, रामपुर, फर्रुखाबाद, बाँदा, बलरामपुर और बदायूं जिलों में कार्यरत हैं। यानी अलग-अलग स्थानों पर एक ही पहचान का उपयोग कर छः लोग वेतन उठा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की आँखों के सामने यह खेल चलता रहा और किसी ने संज्ञान नहीं लिया। 💸

कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? 🔍

स्वास्थ्य विभाग के मानव संपदा पोर्टल पर सभी छह नाम दर्ज हैं और सभी को नियमित वेतन भी मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि फर्जी नियुक्ति पत्र बनवाकर अलग-अलग जिलों में नौकरी हासिल की गई।

“छः कर्मियों का नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि एक होना संदेह पैदा करता है। जांच कराई जाएगी। फर्जी नियुक्ति होने पर दोषियों को सजा मिलेगी।”

डॉ. रतन पाल सुमन

📑 छः “अर्पित सिंह” के मामलों की झलक

केस नाम पिता का नाम जन्मतिथि नियुक्ति तिथि तैनाती स्थान
1 अर्पित सिंह अनिल कुमार सिंह 12 जून 1989 31 मई 2016 सीएचसी मुस्सान, हापुड़
2 अर्पित सिंह अनिल कुमार 12 जून 1989 8 जून 2016 बिलासपुर, रामपुर
3 अर्पित सिंह अनिल कुमार सिंह 12 जून 1989 25 जुलाई 2016 नरैनी, बाँदा
4 अर्पित सिंह अनिल कुमार सिंह 12 जून 1989 12 जुलाई 2016 बिसौली, बदायूं
5 अर्पित सिंह अनिल कुमार सिंह 12 जून 1989 1 अगस्त 2016 बलरामपुर
6 अर्पित सिंह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top