जीमेल यूजर्स सावधान: नकली ‘साइन-इन अलर्ट’ से हो रही ठगी!
आजकल हैकर्स ने जीमेल यूजर्स को धोखा देने का एक नया तरीका खोज लिया है। वे नकली ‘साइन-इन अलर्ट’ ईमेल भेजकर आपकी निजी जानकारी और पासवर्ड चुराने की कोशिश कर रहे हैं।
कैसे हो रहा है यह फर्जीवाड़ा?
- हैकर्स गूगल के नाम से नकली ईमेल भेजते हैं।
- ईमेल में गूगल का लोगो और असली जैसी फॉर्मेटिंग होती है।
- संदेश में लिखा होता है कि “आपके अकाउंट को सुरक्षा खतरा है।”
- ईमेल में एक लिंक या बटन दिया जाता है, जैसे “Check Activity” या “Secure Your Account”।
- इस लिंक पर क्लिक करने पर फर्जी लॉगिन पेज खुलता है।
- वहां पासवर्ड डालते ही हैकर्स आपकी जानकारी चुरा लेते हैं।
संदिग्ध ईमेल मिलने पर क्या करें?
- ब्राउज़र में नया टैब खोलकर myaccount.google.com जाएं।
- Security Tab पर क्लिक करें।
- Recent Security Events पैनल की जांच करें।
- अनजान डिवाइस या लोकेशन दिखे तो तुरंत ‘Secure Your Account’ बटन से पासवर्ड रीसेट करें।
हैकर्स किन और तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं?
- फर्जी नोटिफिकेशन: वॉइसमेल या नोटिस के नाम पर लिंक भेजकर डाटा चुराते हैं।
- सपोर्ट बनकर धोखा: खुद को गूगल स्टाफ बताकर ईमेल या कॉल से निजी जानकारी मांगते हैं।
गूगल की सलाह
गूगल ने यूजर्स को सतर्क किया है कि हर ईमेल को असली मानकर लिंक पर क्लिक न करें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पासवर्ड बदलें और 2-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें।
