✍️ बड़ी खबर – बरेली में उर्स-ए-आला हजरत पर तीन दिन तक स्कूल बंद रहेंगे
👉 जिलाधिकारी बरेली ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है कि 18, 19 और 20 अगस्त को शहर के कई शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
🔹 18 और 19 अगस्त → शहर के 10 प्रमुख स्कूलों को बंद रखने का आदेश।
🔹 20 अगस्त (अंतिम दिन) → पूरे शहर के
- यूपी बोर्ड
- बेसिक शिक्षा परिषद
- CBSE
- ICSE बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल
- तकनीकी कॉलेज
- आईटीआई
- पॉलिटेक्निक
- सभी महाविद्यालय
पूरी तरह बंद रहेंगे।
⚠️ हालांकि, यदि किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज में पहले से तय परीक्षा (Exam) निर्धारित है, तो वह अपने समय पर ही आयोजित होगी।
📌 प्रशासन का कहना है कि उर्स में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बरेली पहुंचेंगे, जिससे जाम और सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
