उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज
📄 आदेश पत्र
पत्रांक: बे०शि०प० / 5681-5879/2025-26
दिनांक: 13 जून 2025
विषय: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के सम्बन्ध में।
महोदय,
संदर्भ: परिषद का पत्रांक बे०शि०प०/15520-693/2024-25 दिनांक 26.12.2024, जिसके माध्यम से दिनांक 20.05.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।
वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही अत्यधिक गर्मी एवं हीट-वेव की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि:
▶ विद्यालयों में दिनांक 30.06.2025 तक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नहीं रहेगी।
▶ दिनांक 01.07.2025 से नियमित रूप से पठन-पाठन शुरू होगा।
▶ दिनांक 16.06.2025 से विद्यालय निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।
▶ शिक्षक / शिक्षामित्र / अनुदेशक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्य संपन्न करेंगे।
▶ मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी।
कृपया आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
भवदीय,
✍️
(सुरेन्द्र कुमार तिवारी)
सचिव
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज
प्रतिलिपि प्रेषित:
सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निम्नलिखित को प्रेषित:
- निजी सचिव, अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, उ०प्र० शासन, लखनऊ।
- महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ०प्र०, लखनऊ।
- शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ०प्र०, लखनऊ।
- मण्डलायुक्त, समस्त मण्डल, उ०प्र०।
- जिलाधिकारी, समस्त जनपद, उ०प्र०।
- मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), समस्त मण्डल, उ०प्र०।
दिनांक: 13.06.2025
✍️
(सुरेन्द्र कुमार तिवारी)
सचिव
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज

