डीडीयू : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए अब 15 जून तक करें आवेदन
गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 जून तक बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थियों की लगातार मांग और पंजीकरण में आ रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। छात्र www.ddugu.ac.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई थी, लेकिन अब छात्रों को अधिक समय देने हेतु तिथि विस्तारित की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्नातक स्तर पर कुल 29,164 और परास्नातक स्तर पर 17,434 पंजीकरण हुए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क भी सक्रिय किया गया है।
डीडीयू के शोधार्थियों को द्वितीय विश्वविद्यालयों में मिलेगा प्रशिक्षण
गोरखपुर विश्वविद्यालय ने नई पहल करते हुए अपने शोधार्थियों को देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में भेजकर प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत देश के 30 प्रमुख विश्वविद्यालयों में छात्रों को शोध से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी गुणवत्ता और भी निखरेगी।
साइकोलॉजी में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 जून
मंडलीय मनोचिकित्सालय में सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (साइकोलॉजी) में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी www.uppgpgcounseling.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 18001805311 पर संपर्क किया जा सकता है।
छात्रों से अपील की गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
– संवाददाता, 8 जून 2025
