लखनऊ में चलती एसी बस में आग, 5 जिंदा जले:पिता के सामने बेटा-बेटी की मौत, इमरजेंसी गेट नहीं खुला; बिहार से दिल्ली जा रही थी


लखनऊ में चलती AC बस में भीषण आग! पिता के सामने बेटे-बेटी की मौत, नहीं खुला इमरजेंसी गेट… 😢🔥

⏹️ ऑल इंडिया न्यूजपेपर | रिपोर्टर: विक्की प्रजापत ✍️

गुरुवार सुबह लखनऊ के आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही स्लीपर AC बस में अचानक आग लग गई, जिसमें 5 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटी, भाई-बहन और एक युवक शामिल हैं। हादसे के वक्त बस में करीब 80 यात्री सवार थे।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे का मंजर: नींद में थे यात्री, अचानक उठीं लपटें! 😱🔥

हादसा सुबह 4:40 बजे हुआ, जब अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। बस में अचानक धुआं भरने लगा, कुछ ही पलों में तेज लपटों ने बस को घेर लिया। घबराहट में लोग इधर-उधर भागने लगे। पर ड्राइवर और कंडक्टर खुद भाग निकले। बस के अंदर एक एक्स्ट्रा सीट ड्राइवर के पास लगी थी, जिससे निकलना और मुश्किल हो गया।


इमरजेंसी गेट नहीं खुला, फंसे रह गए लोग! 🚪❌

सबसे बड़ा सवाल – इमरजेंसी गेट क्यों नहीं खुला?
इसी वजह से पीछे बैठे यात्री बस में ही फंस गए और जिंदा जल गए


जले हुए शव, बच्चों की पहचान लॉकेट से… 🕯️💔

जब फायर ब्रिगेड की टीम ने 30 मिनट बाद आग बुझाई और अंदर पहुंची, तो 5 शव बुरी तरह जले हुए मिले। दो बच्चों के शव सीट पर, जबकि दो महिलाएं और एक युवक सीट के बीच में पाए गए। बच्चों की पहचान उनके लॉकेट और कड़ों से हुई। ये दृश्य हर किसी की आंखों में आंसू ला गया।


शॉर्ट सर्किट बना मौत की वजह, 7 गैस सिलेंडर भी थे! ⚡️🧯

पुलिस जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। बस में 5-5 किलो के 7 गैस सिलेंडर भी थे, लेकिन कोई सिलेंडर फटा नहीं


सवाल जो उठते हैं: ❓

  • ड्राइवर-कंडक्टर घटना के समय क्यों भागे?
  • बस में एक्स्ट्रा सीट की अनुमति किसने दी?
  • इमरजेंसी गेट काम क्यों नहीं कर रहा था?

ऐसे हादसों को टाला जा सकता है, बशर्ते सिस्टम में ज़िम्मेदारी और जवाबदेही हो।


हमारे सवाल जारी रहेंगे…
आप जुड़े रहें www.sarkarikalam.com पर हर अपडेट के लिए।

#लखनऊहादसा #बसआग #यात्रीमौत #BreakingNews


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top