[सीसा से बना सोना – वैज्ञानिकों का चमत्कार!]
स्विट्जरलैंड के CERN में इतिहास रच दिया गया है!
वैज्ञानिकों ने भारी धातु सीसा (Lead) को सोने (Gold) में बदलने में सफलता हासिल की है – और वो भी वैज्ञानिक तकनीक से, जादू से नहीं!
कैसे किया ये चमत्कार?
- सीसे के नाभिक को लगभग रोशनी की रफ्तार से आपस में टकराया गया।
- टक्कर में 3 प्रोटॉन बाहर निकले, जिससे सीसे (82 प्रोटॉन) का नाभिक बदलकर सोने (79 प्रोटॉन) में बदल गया!
- इसे कहते हैं Electromagnetic Dissociation यानी विद्युत-चुंबकीय बल से नाभिक को बदलना।
ये सोना क्यों खास है?
- ये सोना अस्थिर होता है, सेकंड के एक अंश में ही विघटित हो जाता है।
- अब तक करीब 29 पिकोग्राम सोना बना है – जो एक ग्राम का एक लाख करोड़वां हिस्सा है!
इस खोज के मायने:
- यह ब्रह्मांड की उत्पत्ति (बिग बैंग) को समझने में मदद करेगा।
- हर सेकंड बन रहे हैं 89 हजार सोने के कण!
- प्रयोग के दौरान बनता है क्वार्क-ग्लूऑन प्लाज्मा (QGP) – वही स्थिति जो बिग बैंग के बाद थी।
#CERN #GoldFromLead #ScienceMiracle #BigBangResearch #PhysicsNews #IndiaScience
