भारत का डिजिटल प्रहार: 16 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल बंद, बीबीसी को चेतावनी


भारत का डिजिटल प्रहार: 16 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल बंद, बीबीसी को चेतावनी

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए 16 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई। इन चैनलों पर भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ दुष्प्रचार, भ्रामक सूचनाएं और भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप है।

बंद किए गए प्रमुख चैनलों में शामिल हैं:
द डॉन, जियो न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, सुनो न्यूज, जीएनएन, उमर चीमा एक्सक्लूसिव, मुनीब फारुक आदि। इन सभी चैनलों के कुल 6.3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर थे।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकार ने पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर और बासित अली के यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

यू-ट्यूब ने भारत सरकार के आदेश पर इन चैनलों का भारत में प्रसारण तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यू-ट्यूब संदेश में कहा गया कि “यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित कारणों से उपलब्ध नहीं है।”

बीबीसी को भारत की आपत्ति
भारत सरकार ने बीबीसी को भी कड़ी आपत्ति जताई है। बीबीसी ने पहलगाम हमले के आतंकियों को “चरमपंथी” बताया था, जिस पर विदेश मंत्रालय ने बीबीसी इंडिया प्रमुख को औपचारिक पत्र भेजा है। मंत्रालय ने कहा कि वह बीबीसी की रिपोर्टिंग पर करीबी नजर रखे हुए है।

एलओसी पर तनाव बरकरार
इसी बीच, पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। हालांकि, भारतीय पक्ष में कोई हताहत नहीं हुआ है।

जनता का समर्थन
सरकार के इस फैसले को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। लोगों ने कहा कि पाकिस्तानी चैनलों को भारतीय व्यूज से एक भी पैसा नहीं मिलना चाहिए।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top