महिला कंडक्टर भर्ती को लेकर लगेंगे रोजगार मेले

महिला कंडक्टर भर्ती को लेकर लगेंगे रोजगार मेले

स्थान: लखनऊ | स्रोत: कार्यालय संवाददाता

परिवहन निगम में संविदा परिचालक बनेंगी 5 हजार महिलाएं

महिलाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 21 दिवसीय विशेष रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है। इस अभियान के तहत लगभग 5000 महिला कंडक्टर की नियुक्ति की जाएगी।

यह नियुक्ति संविदा परिचालक के पद पर की जाएगी और विशेष रूप से महिलाओं को उनके गृह जनपदों में नियुक्ति देने की व्यवस्था होगी।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

रोजगार मेले की समय-सारणी घोषित

रोजगार मेले का आयोजन 3 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच किया जाएगा। इसके अंतर्गत राज्य के 75 जनपदों में अलग-अलग तिथियों पर मेले आयोजित होंगे।

प्रथम चरण में लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, झांसी आदि प्रमुख जनपदों में मेले लगाए जाएंगे।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि मेले में महिला अभ्यर्थियों को उनके दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित होना होगा और उनकी योग्यता व मेरिट के अनुसार चयन किया जाएगा।

महिला उम्मीदवारों को मिलेगा विशेष लाभ

परिवहन मंत्री ने कहा कि इस भर्ती में पूर्व सैनिकों की पत्नियों और राष्ट्रपती पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा चयनित महिला उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद निगम में संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

योग्यता: अभ्यर्थी को 12वीं पास होना अनिवार्य है, और वैध बस कंडक्टर लाइसेंस होना चाहिए।

ऑनलाइन पोर्टल और जानकारी

इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी UPSRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं इच्छुक महिलाएं अपने नजदीकी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है और प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति को मजबूती प्रदान करेगी।

— अधिक अपडेट्स और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top