पांचवीं की छात्रा से किया सहायक अध्यापक ने छेड़खानी

अंतू इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा से सहायक अध्यापक ने छेड़खानी की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया। वह फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण हॉस्पिटल भेजा है।

11 साल की छात्रा ने अभी हाल में ही सैनिक स्कूल की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में टॉप किया था। सैनिक स्कूल में साक्षात्कार के लिए मेडिकल बनवाने का जिम्मा उसके शिक्षक ने ले लिया। आरोप है कि गुरुवार उसे स्कूल में बुलाया और उससे छेड़खानी की। बाद में शिक्षक मेडिकल बनवाने के लिए उसे हॉस्पिटल ले गया। वहां भी उससे छेड़खानी की। शाम को छात्रा ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि परिजन आरोपी शिक्षक के घर उलाहना लेकर गए तो उन्हें धमकी

निलंबित किया गया शिक्षक

कक्षा पांच की छात्रा से छेड़खानी का केस दर्ज होने के बाद बीएसए भूपेद्र सिंह ने आरोपी सहायक अध्यापक अंजनी कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। बीएसए ने छात्रा से अश्लील हरकत को सेवा नियमावली के विपरीत आचरण बताया है। इस दौरान वह अपनी उपस्थिति बीएसए कार्यालय में देंगे। उधर चर्चा है कि पूर्व में तैनाती के दौरान महिला प्रधानाध्याक से विवाद के चलते उन्हें पहले भी निलंबित किया गया था। बाबागंज में तैनाती के दौरान उनका खंड शिक्षा अधिकारी से भी विवाद हुआ था।

दी गई। शाम को पिता पीड़ित छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक अंजनी कुमार सिंह के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी शिक्षक के घर पहुंची तो वह फरार हो गया था। पुलिस उसके पिता को थाने ले गई। एसओ आनंदपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top