उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग





उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग

सेवा में,
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा
उत्तर प्रदेश सरकार

विषय: उत्तरप्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के टाइम एंड मोशन और RTE नियमानुसार समय परिवर्तन की आवश्यकता

महोदय,

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालयों में टाइम एंड मोशन के तहत समय परिवर्तन किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
वर्तमान में विद्यालयों का समय निम्नानुसार निर्धारित किया गया है:

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
  • ग्रीष्म ऋतु: 1 अप्रैल से 30 सितंबर – सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
  • शीतकालीन: 1 अक्टूबर से 31 मार्च – सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक

समस्या का विश्लेषण

हालांकि कोरोना महामारी के दौरान छात्रों की पढ़ाई में हुए नुकसान को देखते हुए समय बढ़ाया गया था, लेकिन अब 5 वर्ष बीत चुके हैं।
विद्यालयों में आज भी कोरोना काल के टाइम एंड मोशन पर ही संचालन हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यार्थियों को हो रही परेशानियाँ:

  • छोटे बच्चों को भीषण गर्मी में बिजली और पंखों की कमी के कारण असुविधा हो रही है।
  • गांवों में कम वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या रहती है, जिससे स्कूलों में कक्षाओं का संचालन प्रभावित होता है।
  • लंबे समय तक गर्मी में रहने के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बढ़ रही हैं।
  • नया शिक्षा नीति कक्षा समय को कम करने की सिफारिश कर रही है, लेकिन विद्यालयों में इसके विपरीत कार्य हो रहा है।

RTE नियमों के अनुसार समय निर्धारण

RTE (Right to Education) अधिनियम के तहत विद्यालयों का समय इस प्रकार होना चाहिए:

  • कक्षा 1 से 5: 200 कार्य दिवस, कुल 800 शिक्षण घंटे
  • कक्षा 6 से 8: 220 कार्य दिवस, कुल 1000 शिक्षण घंटे

लेकिन वर्तमान में विद्यालयों का समय 6 घंटे रखा जा रहा है, जो RTE नियमों के विरुद्ध है।

अनुरोध

आपसे अनुरोध है कि बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाए:

  • ग्रीष्म ऋतु: 1 मार्च से 31 अक्टूबर – सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • शीत ऋतु: 1 नवंबर से 28 फरवरी – सुबह 09:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

इस समय परिवर्तन से बच्चों को अत्यधिक गर्मी से राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होगी।

संलग्नक

  1. 19.01.2024 को पूर्व में भेजे गए प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि
  2. RTE 2009 आदेश की प्रतिलिपि
  3. 06.01.2025 को पूर्व में भेजे गए प्रत्यावेदन प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि
  4. भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय का आदेश (शिकायत संख्या: DOSEL/E/2024/0008273)

प्रतिलिपि

  • महानिदेशक, राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, समग्र शिक्षा, लखनऊ
  • माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

प्रेषक

भवदीय,
शुभम मौर्य
भाजपा कार्यकर्ता
निवास: खिरनी बाग, काली मंदिर, बिस्मिल नगर, शाहजहांपुर
संपर्क: 8896263832, 9161777647

दिनांक: 07.02.2025

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top