बहराइच परिषदीय विद्यालयों में अपार आईडी पंजीयन में नंबर वन
77.69% विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा, यू डायस पोर्टल पर 85.25% बच्चों की बनी आईडी
प्रदेश में नंबर एक बहराइच
शिक्षा के डिजिटलकरण की दिशा में बहराइच के परिषदीय विद्यालयों ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। अपार आईडी निर्माण में बहराइच जिले को पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
जिले में कुल नामांकित 5,36,927 विद्यार्थियों में से 4,17,152 का अपार पंजीयन पूरा कर लिया गया है। वहीं, यू डायस पोर्टल पर नामांकित 4,43,570 विद्यार्थियों में से 85.25% का अपार पंजीयन हो चुका है।
हालांकि, माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति कमजोर बनी हुई है। यहां कुल 1,40,469 विद्यार्थियों में से सिर्फ 63,197 बच्चों का ही पंजीकरण हुआ है, जो मात्र 44.99% है।
क्या है अपार आईडी?
सरकार ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और उपलब्धियों को डिजिटल स्वरूप देने के लिए अपार आईडी निर्माण शुरू किया है। इससे एक क्लिक में विद्यार्थी की पूरी शैक्षणिक जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे किसी भी प्रक्रिया में देरी नहीं होगी।
ब्लॉकवार परिषदीय विद्यालयों की स्थिति
ब्लॉक | कुल नामांकन | बनी आईडी | प्रतिशत |
---|---|---|---|
बलहा | 35,965 | 26,915 | 74.83% |
मिहींपुरवा | 63,500 | 49,320 | 77.66% |
महसी | 43,516 | 35,190 | 80.86% |
कैसरगंज | 31,683 | 24,547 | 77.47% |
जरवल | 35,193 | 25,887 | 73.55% |
माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति
ब्लॉक | कुल नामांकन | बनी आईडी | प्रतिशत |
---|---|---|---|
रिसिया | 9,354 | 6,333 | 67.70% |
शिवपुर | 10,457 | 3,600 | 34.43% |
तेजवापुर | 7,157 | 2,520 | 35.21% |
विशेश्वरगंज | 30,230 | 22,395 | 74.08% |
नवावगंज | 26,412 | 23,153 | 87.66% |
शिक्षकों की मेहनत रंग लाई
शिक्षकों ने इस कार्य को पूरा करने के लिए सप्ताह के अवकाश के दिन भी कार्य किया। फखरपुर क्षेत्र में संविलयन विद्यालय धर्मापुर के शिक्षक उमेश कुमार और राकेश वर्मा रविवार को भी बच्चों की अपार आईडी बनाने में जुटे रहे।