स्कूल ने दी सजा, आठवीं की छात्रा ने की खुदकुशी








फीस के लिए स्कूल ने दी सजा, आठवीं की छात्रा ने की खुदकुशी

फीस के लिए स्कूल ने दी सजा, आठवीं की छात्रा ने की खुदकुशी

सूरत के गोडादरा इलाके में रहने वाली 8वीं की छात्रा ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि फीस बकाया होने के चलते स्कूल प्रशासन ने बेटी को लगातार दो दिनों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। टीचर उसे शौचालय के पास खड़ा कर रहे थे। इससे दुखी होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना का विवरण

प्रियंका नगर सोसायटी में रहने वाली छात्रा के पिता राजू खटीक ने कहा कि मेरी बेटी भावना (14 वर्ष) को मकर संक्रांति से पहले परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। दो दिन पहले वह घर आकर रोने लगी। उसने फीस बकाया होने के बारे में बताया। मैंने स्कूल में फोन करके अगले महीने फीस भरने का कहा था। फिर भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिवार की प्रतिक्रिया

बीते सोमवार को परिवार एक रिश्तेदार के घर गया हुआ था। शाम को जब परिवार घर लौटा तो भावना को पंखे से लटका पाया। बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

शिक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पनसेरिया ने संवेदना व्यक्त की और कहा कि अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और यदि कोई जिम्मेदार पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

स्कूल प्रबंधन का पक्ष

हालांकि स्कूल प्रबंधन ने फीस का मामला होने से इन्कार किया है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top