दुखद:- स्कूल गए शिक्षक की ठंड से हुई मौत,






शिक्षक अवधेश कुमार की ठंड से मृत्यु

शिक्षक अवधेश कुमार की ठंड से मृत्यु

धाता, फतेहपुर: कड़ाके की ठंड के चलते विद्यालय जा रहे शिक्षक अवधेश कुमार की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, विजयीपुर विकास खंड के नरोत्तमपुर गाँव निवासी अवधेश कुमार धाता ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय आलमपुर गेरिया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। शीतकालीन अवकाश के बाद 15 जनवरी को विद्यालय खुला, लेकिन कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासन द्वारा विद्यालयों को बच्चों के लिए बंद कर दिया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

शिक्षकों को विद्यालय जाना अनिवार्य कर दिए जाने के चलते शिक्षक अवधेश कुमार को घर से विद्यालय जाते समय रास्ते में ठंड लग गई। विद्यालय पहुंचने पर उनकी तबियत बिगड़ने लगी।

परिजनों को सूचना मिलते ही वे विद्यालय पहुंचे और गंभीर हालत में शिक्षक को लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए, परंतु रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।

शिक्षक अवधेश कुमार की अचानक मृत्यु की खबर से पूरे धाता शिक्षक परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top