
जनपद में अत्यधिक ठण्ड तथा शीतलहर के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित समस्त बोर्ड के कक्षा प्री-प्राइमरी से 05 तक के समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त (सी०बी०एस०ई०/ आई०सी०एस०ई० बोर्ड सहित) विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु दिनांक 25.01.2025 तक अवकाश घोषित किया जाता है तथा कक्षा-06 से 12 तक की कक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक संचालित की जायेगी। उक्त अवधि में कक्षा 5 तक के परिषदीय / सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षिक कार्य स्थगित रहेगा, परन्तु समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मी विद्यालय अवधि में उपस्थित रहकर DBT, UDISE+ AAPAR ID व अन्य प्रशासनिक
कार्यों / दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
