दिनांक 10 दिसंबर 2024 को राज्य परियोजना निदेशालय द्वारा आयोजित डायट प्राचार्य/एसआरजी उन्मुखीकरण यू-ट्यूब सेशन के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
1. निपुण लक्ष्य एप से विद्यालय आकलन:
डीएलएड प्रशिक्षुओं को 16 दिसंबर से 28 दिसंबर 2024 के बीच जनपद के चयनित विद्यालयों का 100% आकलन करना होगा।
2. प्रशिक्षुओं का रोस्टर:
डायट द्वारा 12 दिसंबर तक प्रशिक्षुओं का रोस्टर तैयार कर परियोजना निदेशालय को भेजा जाएगा।
3. तकनीकी उन्मुखीकरण:
एसआरजी द्वारा प्रशिक्षुओं को निपुण लक्ष्य एप के तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
4. संशोधित निपुण लक्ष्य:
आकलन संशोधित निपुण लक्ष्य के अनुसार किया जाएगा।
5. आकलन प्रक्रिया:
प्रशिक्षु को आकलन शुरू करने से पहले, एप के माध्यम से रैंडम चयनित बच्चे का नाम बताए जाने पर उस बच्चे के साथ सेल्फी अपलोड करनी होगी। इसके बाद ही आकलन शुरू किया जा सकेगा।
6. विद्यालय सूची:
आकलन के लिए चयनित विद्यालयों की सूची शाम तक साझा की जाएगी।
7. आकलन योजना:
एक दिन में दो प्रशिक्षुओं की टीम केवल दो विद्यालयों का आकलन करेगी।
8. बच्चों की उपस्थिति:
विद्यालय में बच्चों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
9. संशोधित एप:
डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए तैयार किया गया संशोधित निपुण लक्ष्य एप शीघ्र ही शिक्षकों के लिए भी अपडेट किया जाएगा।
Note –
आगामी आकलन विशेष आज की मीटिंग के महत्वपूर्ण बिन्दु
- 16 से 28 दिसंबर के मध्य होगा निपुण आंकलन।
- SPO द्वारा जारी सूची वाले स्कूलों का ही आंकलन होगा।
- इस बार jiofencing का ऑप्शन है अर्थात स्कूल परिसर में ही सम्भव।
- एक कक्षा से randomly 12 चयनित छात्रों का होगा आंकलन।
- Randomly, छात्र का फोटो भी इस बार क्लिक होगा।
- एक टीम में पूर्व की तरह दो प्रशिक्षु होंगे।
- एक दिन में दो ही स्कूल का आंकलन कर सकेगी एक टीम।
- NL एप पूरी तरह अपडेट होगा। जिसमें प्रेरणा पर अपलोड डेटा होगा।
- रोस्टर के अनुसार आंकलन होगा। रोस्टर DIET स्तर पर तैयार होगा।
