World ब्रेकिंग न्यूज : साउथ कोरिया में अचानक से मार्शल लॉ थोप दिया गया है। इमरजेंसी लगा दी गई है।

World

ब्रेकिंग न्यूज

साउथ कोरिया में अचानक से मार्शल लॉ थोप दिया गया है। इमरजेंसी लगा दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रेसिडेंट दक्षिण कोरिया यूं सुक येओल ने टेलीविजन पर देर रात प्रसारित एक अघोषित संबोधन में मार्शल लॉ की घोषणा की,।

उन्होंने दावा किया कि वह’ उत्तर कोरिया समर्थक राज्य विरोधी ताकतों’ को खत्म कर देंगे।

सियोल में सनसनी फैल गई है। लोग घरों को भाग रहे हैं। बाजार में। पैनिक है। पुलिस हर बिल्डिंग बाजार के बाहर है। इंटरनेशनडिया प्रेस के दफ्तरों के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। हालत बहुत तेजी से बिगड़ रहे हैं।

एक लोकतंत्र समर्थक देश तानाशाहों के नियंत्रण में जा रहा है।

क्या होता है मार्शल लॉ?

मार्शल लॉ एक तरह का अस्थायी आपातकाल है। सरकार की ओर से इसे किसी देश पर संभावित खतरे या सुरक्षा संकट की स्थिति में लगाया जाता है। मार्शल लॉ लागू होने पर सेना सामान्य नागरिक कार्यों और राज्य की सुरक्षा को नियंत्रित करती है। यह जरूरी नहीं है कि मार्शल लॉ पूरे देश पर लागू हो। देश के किसी छोटे से हिस्से में भी इसे लगाया जा सकता है। कभी-कभी युद्ध के समय या फिर किसी क्षेत्र को जीतने के बाद मार्शल लॉ लगा दिया जाता है। साफ है कि मार्शल लॉ का मतलब युद्ध की शुरुआत करना नहीं होता। तख्तापलट के बाद भी मार्शल लॉ लगाया जा सकता है। बहुत बड़ी प्राकृतिक आपदा आने पर भी इसे लगा दिया जाता है। हालांकि, ज्यादातर देश ऐसी स्थिति में आपातकाल लागू करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top